logo

BJP सत्ता में आई तो विदेशी घुसपैठ पर लगेगी रोक, मौजूद घुसपैठियों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

BOKARRRRR1.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
बोकारो में शुक्रवार शाम को आयोजित विचार संगोष्ठी में केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झाखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही विदेशी घुसपैठ पर रोक लगा दी जाएगी और पहले से मौजूद घुसपैठियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को हटाना इसलिए जरूरी है क्योंकि यहां की स्थिति भी बंगाल ना हो जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता में आने के लिए झामुमो व कांग्रेस ने 137 वादे किये थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। अब जब चुनाव निकट है तो 1000 रुपया दिया जा रहा है। राज्य में केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं को बंद कर दिया गया है। झारखंड की स्थिति हेमंत सोरेन के कार्यकाल में बद से बदतर हो गयी है। उन्होंने कहा कि बालू के अभाव में लोग केंद्र सरकार से मिलने वाले आवास का निर्माण तक नहीं कर पा रहे हैं। पहाड़ काट दिए जा रहे हैं। खनिज की लूट खुलेआम हो रही है। झारखंड के मंत्री, सांसद व अधिकारियों के आवास से नोट का पहाड़ मिल रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का रेट तय है। हर काम के लिए नजराना देना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले साढ़े 4 सालों में भारी संख्या में अपराध हुआ है। सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ अपराध ही अपराध है। इस कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद बोकारो महानगर के अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया।  मौके पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, बांके बिहारी सिंह, बीडी सिंह, ज्योतिरेश्वर सिंह, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर प्रसाद महतो, संजय त्यागी, विकास कुमार, डॉ. हेमलता एस मोहन, डॉ. नरेंद्र राय, डॉ. परिंदा सिंह, नीना नारायण, अर्चना सिंह, सोनम दूबे, त्रिलोकी सिंह व अन्य मौजूद थे।

Tags - बीजेपी केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदेशी घुसपैठ हेमंत सोरेन BJP Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Foreign Infiltration Hemant Soren